मंदसौर। पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनन्द के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी व अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ नरेन्द्र सोलंकी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल रघुवंशी के कुशल नेतृत्व में नारायणगढ पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना के 48 घण्टे के अंदर चोरी ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के कब्जे से चोरी गया माल 1000 फीट विद्युत केबल व डीपी आईल कुल 35 लीटर कीमत 7000 रूपये कुल कीमत करीब 17 हजार रुपये को जप्त किया गया। घटना में प्रयुक्त लाल रंग के महिन्द्रा कम्पनी के ट्रेक्टर को बरामद किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 18 सितम्बर 2024 को फरियादी द्वारा थाना नारायणगढ पर रिपोर्ट की गई कि उसके खेत पर से रात में कोई अज्ञात चोर खेत पर लगी 1000 फीट विद्युत केबल व डीपी में से आईल चुराकर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना हाजा पर अपराध क्रमांक 185/24 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु टीम बनाकर रवाना की गई। दिनांक 20 सितम्बर 2024 को मुखबिर सुचना पर कार्यवाही करते हुये आरोपीगण धनराज उर्फ छोटु पिता माँगीलाल धनगर उम्र 32 साल निवासी झार्डा व बंटी उर्फ सुनील पिता शंकरलाल मेघवाल उम्र 37 साल निवासी झार्डा को गिरफ्तार कर आरोपीगणो के कब्जे से चोरी गया मश्रुका 1000 फिट विद्युत केबल कीमती 10000 रूपये व डीपी आईल कुल 35 लीटर किमती 7000 रूपये कुल कीमत करीब 17 हजार रुपये व घटना में प्रयुक्त लाल रंग का महिन्द्रा कम्पनी का ट्रेक्टर को बरामद किया गया। आरोपी से अन्य सम्पत्ति संबंधी अपराधों के संबंध मे पुछताछ की जा रही है।