सीतामऊ। माउखेड़ा फंटे के पास उड़ान स्कूल के सामने अज्ञात व्यक्तियों द्वारा राहगीर के साथ लूट करने की कोशिश की गई। प्रकाश जाट निवासी कचरिया सीतामऊ से अपने गांव जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार RJ 08 1046 बाइक सवार ने प्रकाश जाट के ऊपर बियर की बोतल से हमला कर दिया जिससे प्रकाश जाट घायल हो गया। घायल प्रकाश जाट को सर में चोट आई।
प्रकाश जाट द्वारा बताया गया कि हमलावर के बीच 15 से 20 मिनट तक खींचतान हुई। वहीं पुलिस को देख हमलावर मौके से भागने में सफल हुए एवं बाइक घटना स्थल पर ही छोड़ गए। सीतामऊ पुलिस ने घायल व्यक्ति को एवं हमलावर की बाइक को अपने साथ थाने लेकर आए। जहां से घायल व्यक्ति का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज करवा कर थाने ले जाया गया।
प्रकाश जाट ने बताया कि घटना 04.30 के लगभग की बताई गई तथा हमलावर दो व्यक्ति बताये है। दोनो व्यक्तियों में से एक ने ब्लैक शर्ट ब्लैक पेंट तथा दूसरे ने ब्लैक पेंट और सफेद शर्ट पहन रखा था। पुलिस जांच में जुटी।