नीमच। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मोजैक स्किल इंस्टीट्यूट, नीमच में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से सुधांशु और विश्राम, लीड बैंक मैनेजर सतेंद्र और MSME से चंचल अग्रवाल उपस्थित रहीं। उनकी उपस्थिति कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।
कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महाराष्ट्र के वर्धा में आयोजित विश्वकर्मा इवेंट का लाइव प्रसारण दिखाया गया। सभी उपस्थित विश्वकर्माओं ने प्रधानमंत्री के विचारों और भविष्य की योजनाओं को ध्यानपूर्वक सुना और सराहा।
इसके पश्चात, 25 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए, जिससे उनकी मेहनत और समर्पण को मान्यता मिली।
यह पूरा कार्यक्रम मोजैक कंपनी के सेंटर मैनेजर अर्जुन नागदा, इवेंट कॉर्डिनेटर अरुण चतुर्वेदी और दिनेश कुमावत के अधीन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। उन्होंने सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।