नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं नपुअ नीमच अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में बीती रात्रि में मुखबीर सूचना पर महावीर शक्तावत फार्म हाउस गांव सेदरीया के पास से अवैध रूप से जुआ खेलते 19 लोगो को गिरफ्तार कर 27140 रु एवं 52 ताश पत्ते जप्त करने में पुलिस को सफलता मिली हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20 सितम्बर 2024 को रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली कि गांव सेदरीया के पास स्थित शक्तावत फार्म हाउस ग्राम सेमली चन्द्रावत से आगे सस्वानिया महाराज तरफ हरीश परवानी उर्फ हरीश पायलेट निवासी बघाना तथा आजम खान निवासी नीमच के साथ करीब 8-9 लोग साथ ताश पत्ती का जुआ खेलकर पैसो की हारजीत कर रहे हैं। सूचना पर थाना उनि गजेन्द्रसिंह हमराह फोर्स के रवाना होकर मुखबिर बताये स्थान शक्तावत फार्म हाउस पहुंचे। जहां पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर फार्म में देखते 10-11 लोग जुआ खेलते दिखाई दिए। जिनमे से 3 व्यक्ती पुलिस को देखकर खेतो में भाग गये। शेष लोगो को पकडा तथा सभी से बारी बारी नाम पता पूछने पर लोकेश पिता दया शंकर तेली उम्र 40 साल निवासी ग्राम तलाऊ थाना कुकडेश्वर, घीसालाल पिता अमर चन्द सुथार उम्र 56 साल निवासी हासपुर थाना मनासा, सन्तोष पिता कन्हैयालाल तेली उम्र 54 साल निवासी तलाऊ थाना कुकडेश्वर, पंकज पिता विजय कुमार जैन उम्र 43 साल निवासी स्कीम नं 34 नीमच केंट, शाहिद पिता मेहबुब खान उम्र 45 साल निवासी नयापुरा मन्दसौर, नोशाद पिता शाहिद खान उम्र 45 साल निवासी भोईवाडा मन्दसौर, गिरीश पिता सागरमल जैन उम्र 42 साल निवासी बडोद जिला आगर मालवा, आरिफ पिता साबिर एहमद उम्र 44 साल निवासी अरोरा कलोनी मन्दसौर, सद्दाम पिता बाबु खान उम्र 32 साल निवासी बडोद आगर मालवा का बताया। मौके से फरार व्यक्तियों का नाम हरीश पायलेट, आजम खान व शक्तावत फार्म हाउस का मालिक महावीरसिंह का होना बताया। उक्त आरोपीया के कब्जे से कुल नगदी 27140 रु व 52 ताश पत्ते जप्ती कर पंचनामा तैयार किया। सभी गिरफ्तार व फरार आरोपीयों के विरुद्ध थाना नीमच सिटी पर धारा 13 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।