नीमच। शहर का हृदय स्थल गांधी वाटिका दशहरा मैदान जहां इन दिनों ट्रक चालकों एवं साठिया जाति के लोगों ने गंदगी का साम्राज्य बना रखा हैं। रोजाना यहां साठिया जाति के लोग गंदगी करते हैं एवं पूरे टाउन हॉल पर कब्जा कर रखा हैं। यह बात नीमच के हर नागरिक को मालूम है कि करोड़ों रुपए का टाउन हॉल जो की सार्वजनिक कार्य एवं जनता की सुविधा हेतु बनाया गया वहां पर पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन के सांसद निधि से 4.30 लाख रुपए लगाकर पेवर टाइल्स लगाई गई थी परंतु वर्तमान में ट्रक चालकों की हठधार्मिता के कारण सारी टाइल्स टुट चुकी है। आज दशहरा मैदान टाउन हॉल के बाहर ट्रक चालकों ने अपना अड्डा बना रखा है। जिससे स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखा रहे हैं।
शनिवार सुबह जब जिला कलेक्टर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने टाउन हॉल गांधी वाटिका निरीक्षण किया उस दौरान ट्रक वालों द्वारा तोड़ी गई टाइल्स को और की गई गंदगी को वहां के रहवासियों ने अवगत कराया। परंतु ऐसी स्थिति रोजाना होना चाहिए की सुबह 7 बजे से लेकर रात 12 बजे तक टाउन हॉल के बाहर ट्रक चालकों का लोडिंग अनलोडिंग का कार्य चालू रहता है जिसकी सूचना पूर्व में रह वासियों द्वारा बार-बार 181 पर शिकायत की गई थी। जिसका नीमच ट्रैफिक पुलिस ने कुछ सामान जप्त कर उनको थाने में ले जाकर चालान भी बनाया था परंतु इनका चालान बनने से भी यह नहीं घबरा रहे हैं और रोजाना ट्रक यहीं खड़ी कर रहे हैं। जिससे एक्सीडेंट की संभावना तो बनी रहती है और उनके ट्रक से उतरने वाला कचरा दशहरा मैदान के स्वच्छता अभियान में गंदगी को बड़ा रहा है। मुख्य नगर पालिका एवं कलेक्टर को चाहिए कि टाउन हॉल के बाहर ट्रक खड़ी होना बंद हो और शहर स्वच्छ हो सुंदर हो।