BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 21, 2024, 2:48 pm
KHABAR : आचार्य श्रीराम विद्यालय गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में सम्मान समारोह, लायंस क्लब संस्कार एवं भोपाल विंग ने शिक्षकों को शॉल, श्रीफल के साथ उपहार भेंट किए, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। गायत्री शक्तिपीठ भोपाल के आचार्य श्रीराम विद्यालय में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। लायंस क्लब भोपाल संस्कार एवं लायंस क्लब भोपाल विंग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 18 शिक्षकों को शॉल, श्रीफल, सम्मान पत्र व उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मां, आचार्य गुरुदेव व माताजी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आईएएस अधिकारी पूर्व आयुक्त लोक शिक्षण संस्थान जयश्री कियावत ने अपने उद्बोधन में बच्चों को हर परिस्थिति में संघर्ष करने एवं अपने लक्ष्य को पूर्ण करने का आव्हान किया। साथ ही उन्होंने कहानी के माध्यम से एक दूसरे को सहयोग करके अपने कार्य की पूर्णता करने की सलाह दी।


इस कार्यक्रम में पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन बी सी जैन ने आचार्य श्रीराम विद्यालय की स्थापना तथा विपरीत परिस्थितियों में भी इस स्कूल को संचालित होने के संघर्ष की जानकारी दी।


इस कार्यक्रम में रीजन चेयरपर्सन लायन डॉ. अंशु सिंह, जोन चेयरपर्सन राजेश श्रीवास्तव, लायन रीता दलेला,लायन शीला तिवारी,लायन नरेंद्र सिंह जग्गी, लायन अनिता मिश्रा, लायन रेखा सक्सेना, संध्या जैन, लायन नीलू सूरी, लायन रूपक राव, लायन आशा राव, लायन सुषमा कुलश्रेष्ठ, लायन सुधीर शर्मा, लायन ममता शर्मा, लायन ओपी मारण, लायन ओम प्रकाश टांक सहित विदिशा से पधारे लायन सी एल गोयल एवं लायन अशोक कोठारी मौजूद रहे।


इस अवसर पर लायन राजेश सुखरमानी ने सभी शिक्षकों के सम्मान पत्र का वाचन किया। अंत में विद्यालय की प्राचार्या संध्या नेमा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन लायन सुयश कुलश्रेष्ठ ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE