BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 21, 2024, 2:56 pm
BIG NEWS : मंदसौर पुलिस ने सोशल मीडिया ग्रुप में भडकाऊ पोस्ट करने वाले 02 अपराधियों  को किया गिरफ्तार, ग्रुप एडमिन को भी बनाया आरोपी, पढ़े रवि पोरवाल की खबर            

Share On:-

मंदसौर। थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा सोशल मिडीया प्लेटफार्म पर भडकाऊ पोस्ट डालने के संबध में संबधित आरोपियो के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर 02 आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की है। साथ ही 01 अन्य आरोपी को भी अभिरक्षा मे लेकर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20 सितम्बर 2024 को थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सोशल मिडीया के माध्यम से सुचना प्राप्त हुई की कुछ व्यक्ति सोशल मिडीया पर भडकाऊ पोस्ट कर रहे है। जिससे की 02 समुदायो के बीच हुए विवाद को लेकर मंदसौर में साम्प्रदायिकता फैलाने तथा दो समुदाय के बीच मे वैम्नस्यता पैदा करने की नियत से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भ्रामक व भडकाऊ व आपत्तिजनक पोस्ट की जा रही है। इस संबध में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा थाने पर अपराध क्रमांक 449/24 धारा 353(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर अपराध में सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्स एप पर पोस्ट करने वाले आरोपी की तलाश की जाकर तकनीकि सूचना तंत्र व सायबर सेल की मदद से 02 आरोपियो प्रदीप पिता श्यामलाल भौंड उम्र 22 साल  निवासी जेल के पास सरस्वती नगर मंदसौर व सिद्दार्थ पिता संजय नाहर उम्र 23 साल निवासी पारख कॉलोनी मदंसौर को गिरफ्तार किया जाकर जेल भेजा गया है। एक अन्य आरोपी जाफर शेख कुरैशी उर्फ चेतन्य सिंह राजपुत पिता गुलाम मोईनुद्दीन कुरैशी उम्र 48 साल निवासी यश नगर मदंसौर को भी अभिरक्षा मे लेकर वैधानिक कार्यवाही की गई है व प्रकरण के अंतर्गत अन्य आरोपियो की तलाश जारी है।  
आम जन से अपील है कि सोशल मिडीया प्लेटफार्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम व अन्य जो भी प्लेटफार्म व अन्य पर किसी भी प्रकार की कोई आपत्तिजनक या भडकाऊ पोस्ट/टिप्पणी न करे। उपरोक्त प्रकरण में भी सभी 06 एडमिन भारत सिंह पिता नाथु सिंह  निवासी ग्राम बोहराखेडी, रोहीत गंगवाल पिता रामभरोसे निवासी दत्ता की घाटी मदंसौर, ईश्वर सिंह राजपुत पिता माधु सिंह निवासी बोहराखेडी को भी आरोपी बनाया गया है। जिनके नाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर होने वाली संपूर्ण गतिविधियों पर जिला स्तरीय सोशल मीडिया मानिटरिंग सेल, सायबर सेल, थाना स्तर की पुलिस सतत निगाह बनाये रखे है। अतः किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट किसी भी ग्रुप में न करे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE