BREAKING NEWS
KHABAR : दिलीपपुरी हत्याकांड पर रतलाम में उबाल,.. <<     BIG NEWS : मनासा के आंतरी माता मंदिर में दान पेटी.. <<     BIG UPDATE: दीपावली की रौनक से गुलजार हुए नीमच के.. <<     KHABAR : मुलना स्टेडियम में 3 दिवसीय दीपांजलि मेला,.. <<     BIG NEWS : भानपुरा पुलिस की बड़ी स्ट्राइक,.. <<     KHABAR : बिस्टान में हरियाली के नाम पर खानापूर्ति,.. <<     स्क्रैप गोदाम में आखिर ऐसा क्या मिला? तीन.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस हाईकमान का बड़ा एक्शन, दिल्ली.. <<     BIG NEWS : दूसरे प्रदेश के अधिकारियों को नीमच मंडी.. <<     KHABAR : जनवरी 2016 से 7वें वेतनमान का इंतजार, नर्सिंग.. <<     BIG UPDATE: दिल्ली की वोट चोरी रैली से दूरी पड़ी.. <<     HEADLINES : MP की 7 बड़ी खबरें एक साथ, अपराध, सियासत और.. <<     NEWS : राजस्थान में पांच साल बाद सरकारी स्कूलों.. <<     KHABAR : त्योहार पर सुरक्षा से कोई समझौता नहीं,.. <<     KHABAR : सीएमओ के घर में घुसकर धमकाने का आरोप,.. <<     KHABAR : सीएम राइज सांदीपनि विद्यालय मल्हारगढ़ में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 21, 2024, 3:08 pm
BIG NEWS : ठगी का नया और चौंकाने वाला मामला, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के नाम की आईडी से की रुपयों की मांग, जालसाज सम्बल योजना की राशि डालने के एवज में कर रहे मैसेज, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। ठगी का एक नया और चौंकाने वाला मामला भोपाल में सामने आया है, जहां ठगों ने कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के नाम से आईडी बनाकर साइबर ठगी की। अपने आपको कलेक्टर बताकर जालसाज लोगों से रुपए ऐंठ रहे हैं। इस घटना के बाद क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे ऐसे ठगों से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध फोन कॉल या संदेश पर ध्यान न दें।
भोपाल में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के नाम से जालसाज सक्रिय हैं, जिन्होंने उनकी फोटो के साथ फर्जी आईडी बनाकर लोगों से ठगी की है। ठग संबल योजना की राशि डालने के नाम पर फोन या मैसेज के जरिए 3 से 10 हजार रुपए मांग रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, भोपाल के फंदा जनपद क्षेत्र में 2-3 लोगों ने 10 हजार रुपए ट्रांसफर भी कर दिए हैं। इसके अलावा, बैरसिया जनपद क्षेत्र में भी कई लोगों को फर्जी कॉल किए गए हैं, जिसमें 15-20 लोगों से ठगी की गई है। लोगों को ऐसे ठगों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब जनपद स्तर पर ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सहायकों को एक चेतावनी संदेश भेजा गया। संदेश में लिखा गया है, सभी सचिव एवं जीआरएस मेरे भेजे गए इन नंबरों को देख लें, यह फर्जी आईडी से संबल योजना की राशि डालने के लिए फोन करता है। कृपया कोई भी इस पर ध्यान न दें। तत्काल रिपोर्ट करें या पास के थाने में शिकायत करें। किसी भी परिस्थिति में कोई राशि न डालें, क्योंकि यह कलेक्टर के नाम से फर्जी फोन कर रहा हैं। 
कलेक्टर सिंह ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फर्जी आईडी है। अगर कोई भी मेरे नाम से रुपयों की मांग करता है, तो कृपया तुरंत शिकायत करें और पैसे न दें। पात्र हितग्राहियों को संबल सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है। यदि कोई और राशि की मांग करता है, तो तुरंत इसकी सूचना दें।
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह नीमच जिले में भी जिलाधीश के पद पर अपनी सेवाए दे चुके हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE