कुकड़ेश्वर। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी मनासा विमलेश उइके के मार्गदर्शन में प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुकडेश्वर थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम दांगी के नेतृत्व में पुलिस परिवार टीम कुकड़ेश्वर द्वारा टामोटी रोड़ श्योपुरिया चौराहे के पास अवैध मादक पदार्थ की पतारसी के दौरान एक व्यक्ति कैलाश पिता रामचंद्र गायरी उम्र 45 साल निवासी साठखेड़ा को मोटरसायकल पर एक काले रंग के कट्टे में भरे 07 किलो अवैध गांजा कीमती 70000 रुपये के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी का कृत्य गंभीर अपराध अंतर्गत होने से आरोपी के विरुध्द थाना कुकड़ेश्वर पर अपराध क्रमांक 259/20.09.2024 धारा 08/20, 29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर गांजा देने वाले आरोपी हीरालाल बंजारा पिता बिहारी बंजारा उम्र 65 साल निवासी श्योपुरीया चकिकीवाला को गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुकडेश्वर निरी राधेश्याम दांगी सहित पुलिस परिवार टीम कुकड़ेश्वर उनि मोहनसिंह चौहान, उनि प्रभुदयाल डामोर, आर 373 सुनिल भुरिया, आर 582 जितेन्द्र गुर्जर, आर 586 लोकेश मालवीय व आर 638 ईश्वरलाल चौहान की सराहनीय भूमिका रही।