BREAKING NEWS
KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच की कृति संस्था के सात दिवसीय शिविर का.. <<     राजगढ़ के तेजाजी मंदिर में शिव महापुराण की.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     खरगोन में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का.. <<     VIDEO NEWS: कंजार्डा पुलिस की बड़ी सफलता, ट्रैक्टर.. <<     VIDEO NEWS: भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान का 128वां दिन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हर घर वाटर हार्वेस्टिंग का संकल्प, जल.. <<     KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा.. <<     KHABAR : देवास में गूंजे शास्त्रीय संगीत के सुर,.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मिशन.. <<     मुरैना में पहल परिवार का कार्डियक अवेयरनेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : युवा पंडित आनंद तिवारी द्वारा कथा श्रवण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 21, 2024, 4:40 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का गांव सेदरिया और काली अंधेरी रात, जैसे ही बजी थाने की फोन की घंटी तो एक्शन में आई खाकी, फिर शक्तावत फार्म हाउस पर जब दी दबिश तो हुआ ये बड़ा खुलासा, जानिए ऐसा क्या कर रहे थे आरोपी, पढ़े खबर       

Share On:-

नीमच। पुलिस ने शुक्रवार को ग्राम सेदरिया के पास एक फार्म हाउस पर छापामारी में भाजपा पार्षद सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को ताश पत्ती के साथ जुआ खेलते हुए पकड़ा गया है। आरोपियों के पास से 27,140 रुपए नगद जुआ खेलते और खेल में प्रयुक्त 52 ताश पत्ते जब्त किए है।
दरअसल, सिटी थाना पुलिस को रात्री में मुखबिर सूचना मिली कि गांव सेदरीया के पास स्थित शक्तावत फार्म हाउस ग्राम सेमली चन्द्रावत में कुछ लोग ताश पत्ती के साथ जुआ खेल रहे हैं। इस पर पुलिस की टीम ने उक्त फार्म हाउस की घेराबंदी कर छापा मारा। इस दौरान 10 से 11 लोग जुआ खेलते हुए दिखाई दिए, जैसे ही पुलिस ने उनको पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ लोग पुलिस को चकमा देकर खेतों में भाग गए।
इस दौरान पुलिस ने नौ लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया। खास बात यह है कि गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी मंदसौर शहर में नगर पालिका में भाजपा पार्षद शाहिद मेव है। वहीं, सभी आरोपीयों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है। इस मामले में फरार आरोपियों और फार्म हाउस के मालिक को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। उनके ऊपर भी प्रकरण दर्ज किया गया है। सिटी थाना पुलिस ने शनिवार को घटना की जानकारी दी।

गिरफ्तार आरोपी- 
1. लोकेश पिता दया शंकर तेली उम्र 40 साल निवासी ग्राम तलाऊ थाना कुकडेश्वर
2. घीसालाल पिता अमर चन्द सुथार उम्र 56 साल निवासी हासपुर थाना मनासा
​​​​​3. सन्तोष पिता कन्हैयालाल तेली उम्र 54 साल निवासी तलाऊ थाना कुकडेश्वर
4. पंकज पिता विजय कुमार जैन उम्र 43 साल निवासी स्कीम नं. 34 नीमच कैन्ट
5. शाहिद पिता मेहबुब स्वान उम्र 45 साल निवासी नयापुरा मन्दसौर
6. नोशाद पिता शाहिद खान उम्र 45 साल निवासी भोईवाडा मन्दसौर
7. गिरीश पिता सागरमल जैन उम्र 42 साल निवासी बडोद जिला आगर मालवा
8. आरीफ पिता साबीर एह‌मद उम्र 44 साल निवासी अरोरा कलोनी मन्दसौर
9. सदाम पिता बाबु खान उम्र 32 साल निवासी बडोद आगरमालवा,

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE