रतलाम। जिले के आलोट के पास विक्रमगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के दौरान मां को बचाने गए बेटे की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों मां-बेटे रतलाम से मथुरा लोकल पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर विक्रमगढ़ श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
जानकारी के अनुसार शनिवार को बड़बड़ निवासी लखन पिता शकर सिंह (24) अपनी मां सुगह बाई (54) के साथ रतलाम से मथुरा लोकल पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने विक्रमगढ़ जा रहे थे।
इस दौरान सुबह करीब 10 बजे मथुरा लोकल पैसेंजर ट्रेन में भीड़ अधिक होने के कारण उन्हें ट्रेन से नीचे उतरने में देरी हो गई। इस दौरान जल्दबाजी में उतरने के दौरान सुगह बाई ट्रेन के अंदर ट्रैक में जा घूसी। इस दौरान बेटे लखन ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया। इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं सुगह बाई को गंभीर अवस्था में प्राथमिक उपचार के लिए पहले आलोट सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें जिला हॉस्पिटल रेफर किया है।