चीताखेड़ा। चीताखेड़ा में विगत दिवस 18 सितंबर 2024 बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो नकाबपोश हाथों पिस्तौल लेकर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में कोहराम मचा दिया और दो महिला ग्राहकों पर गोलियां बरसाते हुए बैंक चपरासी को पिस्तौल की मूठ से सिर में चोट मारकर घायल कर 70 हजार 670 रुपए लूटकर भाग निकले। वारदात के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा हैं। जिसके कारण क्षेत्रवासियों में भय और आक्रोश का माहौल देखा जा रहा हैं।
उपरोक्त जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र सिंह तोमर ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया कि घटना के चार दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। लूटेरों को गिरफ्तार करने में अंजाम तक नहीं पहुंच पाई है। इसी मामले को लेकर कल रविवार को प्रातः 11 बजे गैर राजनीतिक दल के बतौर सर्व समाज के तत्वावधान में ग्राम वासियों द्वारा बैंक के सामने टेंट तंबू लगाकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।