BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 21, 2024, 7:28 pm
BIG NEWS : नीमच के डॉ.आदित्य मंत्री ने कोलकाता में बढाया शहर और समाज का मान, समाजजनों में हर्ष का माहौल, पढ़े खबर   

Share On:-

नीमच। माहेश्वरी समाज नीमच के वरिष्ठ ओपी मंत्री के सुपुत्र डॉ आदित्य मंत्री अपनी अद्वितीय प्रतिभा और पीडित मानवता की सेवा के साथ शहर और समाज का मान बढा रहे हैं। बीते दिनों डॉ मंत्री को कोलकाता प्रादेशिक माहेश्वरी सभा द्वारा पुश्करनारायण तोशनीवाल चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रायोजकत्व में आयोजित माहेश्वरी प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को मार्गदर्शन भी प्रदान किया। इस गरिमामय समारोह में पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक सहित समाज के गणमान्यजनों की उपस्थिति में डॉ आदित्य मंत्री को सम्मानित किया गया।
कोलकाता जैसे बडे शहर में नीमच के युवा को बडा सम्मान मिलना माहेश्वरी समाज नीमच और शहर के लिए गर्व की बात है। डॉ आदित्य मंत्री की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा नीमच में ही सम्पन्न हुई है। चिकित्सा विज्ञान में गोल्डमेडलिस्ट डॉ आदित्य मंत्री वर्तमान में अपोलो हॉस्पिटल कोलकाता में सीनियर न्यूरोसर्जन के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE