मनासा। शनिवार देर शाम मनासा क्षेत्र हुई जोरदार बारिश से किसानों के खेतों में कटी पड़ी सोयाबीन की फसल पूरी तरह से भीग गई। जिससे किसान चिंचित हो उठा है।
मनासा क्षेत्र में देर शाम देवरी खवासा, लोडकिया, आकली, रूपावास, बामनी, लुमडी सहित आसपास क्षेत्र में बारिश हुई जो करीब आधे से अधिक तक चली, जिससे किसानों के खेतों में पानी भर गया और कटी पड़ी सोयाबीन की फसल पानी में डूब गई। ऐसे में किसानों का कहना है कि फसल के भीग जाने से सोयाबीन का दाना काला पड़ जाएगा। खेतों पर पहुंचे किसानो ने खेतों में उनकी कटी पड़ी सोयाबीन की फसल पानी में डूबी हुई देखी जिसे देखकर किसान परेशान हो उठे। वहीं अभी भी बारिश के आसार बने हुए हैं और आसमान में काले बादल छाए हुए हैं।