नीमच। यादव महासभा नीमच के तत्वाधान में विश्व शांति, क्षेत्र की समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर 8 दिवसीय शिव महापुराण कथा 23 सितम्बर से पंडित पंकज कृष्ण महाराज के श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 02 से 05 बजे तक अंबे माता जी मंदिर के पीछे अंबेडकर कॉलोनी नीमच पर प्रवाहित होगी।
कथा आयोजक स्वर्गीय पूरणमल मौर्य कोटा वालो की सुपुत्री सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापिका कौशल्या मौर्य ने बताया कि शिव पुराण का शुभारंभ 23 सितंबर सोमवार को सुबह 10 बजे मूलचंद मार्ग यादव मंडी नीमच सत्यनारायण मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कलश यात्रा से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। मातृशक्ति मंगल कलश शिरोधार्य कर शिव महापुराण कथा शोभा यात्रा में सहभागी बनेगी। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई अंबेडकर कॉलोनी स्थित शिव महापुराण कथा भक्ति पंडाल में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ धर्म सभा में परिवर्तित हो जाएगी।