नीमच। जिले के गांव मुकनपुरा निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति की दलोदा के आक्या चौराहा पर दुर्घटना के चलते दुखद मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबालाल पाटीदार पिता भागचंद पाटीदार जो की मोटरसाइकिल पर पत्नी सहित सवार थे, होरी हनुमानजी जा रहे थे, इनकी मंदसौर जिले के दलोदा में दुर्घटना हो गई। अंबालाल पाटीदार को मंदसौर अस्पताल ले जाया गया। यहां से उपचार के लिए उदयपुर रेफर किया गया। रास्ते में अंबालाल पाटीदार की मौत हो गई। उनकी पत्नी के पैर में फेक्चर हुआ है। पत्नी को नीमच के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंबालाल पाटीदार के शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपूर्द कर दिया गया।
