मनासा। पर्युषण पर्व के पावन अवसर के बाद दैनिक समाचार पत्र के ब्यूरो नमन यति ने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित क्षमावाणी महोत्सव में भाग लिया। इस महोत्सव के पश्चात उन्होंने सीएम डॉ. मोहन यादव से भेंटकर मिच्छामी दुक्कडम किया। साथ ही जैन श्वेतांबर श्री संघ मनासा की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया।