नीमच। बहुजन समाज पार्टी नीमच का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं संगठन समीक्षा का आयोजन 27 सितंबर को सुबह 11 बजे होगा। मैसी शोरूम चौराहा स्थित डॉ. आंबेडकर मांगलिक भवन में जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जाटव की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जियालाल अहिरवार, प्रदेश प्रभारी बसपा म.प्र, रायसिंह बौद्ध जॉन इंचार्ज बसपा, आरएस कमांडर, मुख्य जिला प्रभारी (मन्दसौर-नीमच), माधव सिंह सिसोदिया, जिला प्रभारी बसपा नीमच, डॉ. डीआर करेशिया जिला प्रभारी बसपा नीमच, जगदीश पेंटर वरिष्ठ नेता बसपा नीमच उपस्थित रहेंगे। बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई नीमच ने सभी सदस्यों से उपस्थित रहने की अपील की है।