BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 23, 2024, 1:30 pm
BIG NEWS : निम्बाहेड़ा पुलिस और फरार अंतर्राज्यीय आरोपी, जैसे मिली पुख्ता सूचना तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर नीमच जिले के जीरन में दी दबिश तो हत्थे चढ़ा बदमाश, पढ़े खबर    

Share On:-

निम्बाहेड़ा। कोतवाली थाना पुलिस निम्बाहेड़ा की विशेष टीम ने हत्या का प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के 8 मामलो मे फरार अंतर्राज्यीय आरोपी सोनु उर्फ कलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरूद्व दर्जन भर से अधिक हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट, लडाई झगडा, डकैती, उद्यापन्न, एवं फिरोती मांगने के प्रकरणों में राजस्थान के 10 से अधिक थानो में फरार चल रहा था।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि स्थाई वारण्टी/भगोडे़ /उ़द्यघोषित अपराधी एवं वांछित अभियूक्तो की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पर्वत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व बद्री लाल राव पुलिस उप अधीक्षक वृत निम्बाहेडा के नेतृत्व में रामसुमेर पुनि थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा द्वारा सूरज कुमार एएसआई मय जाप्ते की एक विशेष टीम का गठन किया गया। दिनांक 22 सितंबर 2024 को एएसआई सुरज कुमार मय जाप्ता को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि सोनु उर्फ कलर निवासी बिसलवास कला जो हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहा है। जो अपने घर पर आया हुआ है और कुछ देर मे जीरन पहुंचेगा। इस पर एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ता द्वारा बिना समय गवाये तुरन्त पुलिस थाना जीरन पहुंचे जहां पर जीरन पुलिस के अधिकारीयो/कर्मचारियों की सहायता से उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी की पुलिस थाना सदर निम्बाहेडा, निकुम्भ, चित्तौडगढ, भी तलाश कर रही है। उक्त आरोपी पिछले 5 साल से फरारी नीमच, मंदसौर, उज्जैन, काट रहा था और अपनी पहचान छुपा कर रह रहा था। मुखबिर सूचना के आधार पर अभियूक्त को गिरफतार किया गया। 
आरोपी अपनी गिरफ़्तारी से बचने के लिये काफी समय से मोबाईल का उपयोग नही कर रहा था तथा इधर उधर छिपता फिर रहा था। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE