BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2024, 10:50 am
KHABAR : अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस के अवसर पर आराध्या वेलफेयर सोसायटी ने किया 11 माताओं का सम्मान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस के अवसर पर आराध्या वेलफेयर सोसाइटी द्वारा राजमाता विजय राजे सिंधिया जिला चिकित्सालय जच्चा बच्चा वार्ड में पहुंचकर बेटियों को जन्म देने वाली 11 माताओं को मोतियों की माला पहनाकर उपहार स्वरूप बच्चों के कपड़े, दलिया, खिलौने, पौष्टिक आहार व अन्य समाग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। 
उक्त अवसर पर आराध्या वेलफेयर सोसाइटी की संयोजिका एडवोकेट माया (मीनू) माया लालवानी ने बताया कि हमारे द्वारा निरंतर बेटियों की जन्म देने वाली माताओं के सम्मान में कार्यक्रम निरंतर जारी है और हम हर माता-पिता से अपेक्षा करते हैं कि अपनी बेटियों को भी बेटों की तरह प्रशिक्षण देकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए बेटा बेटियों में समानता की आधार शिला की अलख जगा सके साथ ही ये भी बताया कि इस कार्यक्रम में हमें मीडिया कर्मियों, समाज सेवीयो व शहर वासियों का अपार स्नेह और सहयोग प्राप्त होता है जिससे कि हमारा मनोबल और कार्यक्रम करने की क्षमता दोगुनी हो जाती है। आज के कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में समाजसेवी सिमरन-तरुण कोटवानी का सहयोग प्राप्त हुआ।  
इस अवसर पर आराध्या वेलफेयर सोसाइटी की संयोजिका एडवोकेट माया (मीनू) लालवानी, समाज सेवी मीना रोहिणा, सिमरन कोटवानी, जय अठवानी, रुक्मणी जैसवानी, जिया रामचंदानी, महराज स्वामी महेश शर्मा, समाज सेवी चंद्रप्रकाश (मोमु) लालवानी, चंद्रशेखर जायसवार, दुर्गा शंकर दंशाणा, मुकेश जौहरी आदि उपस्थित रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE