BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्व विवादों के समाधान के लिए जावद में.. <<     KHABAR : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की अफसरों को.. <<     VIDEO NEWS: यात्रियों की जान से खिलवाड़! नीमच में नशे.. <<     BIG REPORT : पेपर लीक के बाद हाई अलर्ट, नीमच में.. <<     मंदसौर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा.. <<     KHABAR : देवरी खवासा में उत्साहपूर्वक मनाया गया.. <<     कसरावद में 1 से 8 मोहर्रम तक 'शहादत नामा',.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, नयागांव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ.. <<     KHABAR : खरगोन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम रायसिंहपुरा और बिहारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व योग दिवस पर नयागांव स्कूल में.. <<     खजुराहो में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर.. <<     BIG NEWS : अफसर से पटवारी बोले-मेरा वेयरहाउस खाली.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री आवास योजना के 39.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सड़क नहीं तो वोट नहीं, विधायक सकलेचा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 24, 2024, 11:28 am
BIG NEWS : नीमच जिले का गांव चीताखेडा और महामाया आवरी माताजी का मंदिर, जब क्षेत्र में लगातार बड़ी ये वारदाते तो समिति ने लिया ये बड़ा निर्णय, समय से पहले ही किया ये काम, पढ़े भगत मांगरिया की खबर  

Share On:-

चीताखेड़ा। जो भगवान को भी नहीं छोड़ रहा वो इंसानों को क्या छोड़ेंगे। जिसके सामने पूरी दुनिया शीश झुकाती है यहां तक की लोग भगवान के डर से उनकी झुठी कसमें तक नहीं खाते, उन्हीं भगवान को उन्हीं के द्वारा बनाए गए इंसान ही उनकी प्रतिमा को एवं उन पर धारण किए हुए आभूषण एवं दानपात्र में रखी दानराशि बैखौफ होकर चोरी कर भाग रहे हैं। चोर उचक्कों को न तो भगवान से और ना ही पुलिस का डर है। 
नीमच जिले के गांव चीताखेड़ा क्षेत्र में विगत महिने भर से चोर उचक्के, बदमाशों में पुलिस का तनिक भी खोफ नहीं है। बैखौफ होकर आए दिन बदमाशों द्वारा कभी किसानों के खेतों पर ट्यूवेलों कुओं की विद्युत मोटरों की केबलों को काटकर ले भागते हैं तो कभी देवी-देवताओं के मंदिरों को अपना टारगेट बनाकर भगवान के चांदी के आभूषण और दानपात्र से नगदी राशि लुट पाट कर भगवान को भी नहीं छोड़ रहे हैं तो पुलिस और आम इंसानों को क्या छोड़ेंगे। 
विगत एक सप्ताह में अज्ञात बदमाशों ने कितने ही मंदिरों को अपना निशाना बनाया है। विगत 10 अगस्त को राबडिया गांव में एक ही रात में अलग-अलग पांच मंदिरों के ताले चटका कर चांदी के आभूषण और दानपात्र से नगदी राशि चोरी कर भागने में कामयाब हो गए हैं। सीसीटीवी कैमरे में फुटेज साफतौर पर दिखाई देते हुए भी जीरन पुलिस बदमाशों को पकड़ने में कामयाब नहीं हुई। इस घटना के कुछ ही दिनों बाद ही गमेरपुरा में नल-जल योजना निधि से चल रहे पाइप लाइन डालने का कार्य निर्माणाधीन है जिसमें भी अज्ञात बदमाशो द्वारा वेल्डिंग मशीन सहित कई सामग्री चोरी कर ले गए थे परन्तु विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है और पुलिस चोरों तक तो पहुंच गई थी परन्तु चोर पुलिस के बीच कुछ तालमेल बैठ जाने से मामला रफा-दफा कर दिया गया था। इस घटना के कुछ ही दिनों बाद हरनावदा मार्ग पर स्थित चीताखेड़ा के बाबा रामदेव मंदिर से 40 किलो वजनी लोहे के तार और सरिया कटिंग मशीन ले भागे। बाबा रामदेव मंदिर पर हुई चोरी की वारदात को पुलिस शुरू भी नहीं कर पाई और चौथे ही दिन गांव के बीच स्थित रेगर समाज के बाबा रामदेव मंदिर से भी बाबा रामदेव की प्रतिमा एवं चांदी के आभूषण चोरी करके भाग निकले। लेकिन भागते -भागते बाबा रामदेव की प्रतिमा को झाड़ियों में फेंक भाग निकले। इसी दरमियान डेढ़ किलोमीटर दूरी पर स्थित नायनखेडी गांव के राधाकृष्ण मंदिर के ताले चटका कर दानपात्र का ताला तोड कर दानराशि दानस्वरूप सवा लाख की नगदी राशि लेकर भाग निकले। इतना सबकुछ होने के बाद भी पुलिस ने अज्ञात बदमाशो को पकड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। 
पुलिस की निष्क्रियता के चलते 18 सितंबर को दोपहर बाद पुलिस से बैखौफ होकर सिर पर टोपी पहने मुंह पर मास्क हाथों में रिवाल्वर लेकर दिन दहाड़े मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में आते ही रिवाल्वर से धांय-धांय अंधाधुंध फायरिंग कर बैंक चपरासी बंशीलाल दायमा और दो हितग्राही महिलाओं को घायल कर 71 हजार के दरिमियान लेकर भाग निकले। घटना के पांच दिनों बाद भी कानून के लंबे हाथ वाली पुलिस के हाथ खाली है। 
क्षेत्र में हो लगातार हो रही चोरी के वारदातों को देखते हुए क्षेत्र की आरोग्य देवी महामाया आवरी माताजी मंदिर के भंडार को समय से पहले ही खोल दिया गया। भक्तो द्वारा माताजी को चढाई गई दानराशि की गणना कर राशि को बैंक में जमा करवाया गया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE