विदिशा। कुरवाई में डाॅ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को गंदा करने वाले अज्ञात लोगो के खिलाफ पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया है।
कुरवाई एसडीएम मनोज उपाध्याय के द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति कुरवाई के वार्ड क्रमांक दो में स्थापित है। प्रतिमा को गंदा करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रथम सूचना तथ्य के आधार पर अपराध धारा 298 बीएनएस का पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रथम सूचना तथ्य के आधार पर जांच के दौरान कथन रानी अहिरवार पति रामप्रसाद उम्र 36 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक दो कुरवाई एवं हरिओम सेन निवासी कुरवाई के कथन लेख अनुसार सम्पूर्ण जांच प्रक्रिया संपादन हेतु अज्ञात आरोपी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर पुलिस द्वारा प्रकरण में जांच की जा रही है।