मनासा। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम चचोर-लोटवास रोड पर मंगलवार देर शाम 6 बजे करीब दो मोटर साइकिल की आपस में जबरदस्त भिड़त हो गई। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे निजी वाहन से रामपुरा शासकीय अस्पताल रेफर किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार शाम 6 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो साठखेड़ा निवासी एक अन्य व्यक्ति जो स्टींबर निकल न जाए जिसकी जल्द बाजी में लापरवाही पूर्वक मोटरसाइकिल चलाते हुए चचोर निवासी ओंकार लाल रामलाल मेघवाल की खेत के पास रोड पर खड़ी मोटर साईकिल पर सवार उकारलाल को सामने से लापरवाही पूर्वक मोटरसाइकिल चलाते हुए टक्कर मार दी, जिसमें चचोर निवासी उकार लाल रामलाल मेघवाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साठखेड़ा निवासी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे रामपुरा के शासकीय अस्पताल रेफर किया गया। सूचना मिलते ही मौके पर रामपुरा थाना डायल 100 व थाना 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसमें मृतक व्यक्ति को रामपुरा शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम किया गया। वहीं रामपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
