कुकडेश्वर। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी मनासा विमलेश उइके के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों की पतारसी में प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुकडेश्वर थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम दांगी के नेतृत्व में पुलिस परिवार टीम कुकडेश्वर द्वारा दिनांक 13.09.2024 को दर्ज ट्रैक्टर व डीजे चोरी में अज्ञात आरोपियों का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी मनासा विमलेश उइके के मार्गदर्शन में प्रभावी कार्यवाही करते हुये कुकडेश्वर थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम दांगी के नेतृत्व में पुलिस परिवार टीम कुकडेश्वर द्वारा दिनांक 13.09.2024 को ट्रैक्टर व डीजे चोरी में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना कुकडेश्वर पर दर्ज अपराध क्रमांक 249/2024 धारा 305 बीएनएस में अज्ञात आरोपियों का पर्दाफाश करते हुए देवकरण उर्फ अर्जुन पिता मेघराज निवासी हामाखेड़ी, दिलीप पिता शंभूलाल निवासी हामाखेडी व रणजीत उर्फ रामनारायण पिता कारुलाल निवासी हामाखेड़ी को दिनांक 24.09.2024 को किया गिरफ्तार।

सराहनीय कार्य-
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कुकडेश्वर निरीक्षक राधेश्याम दांगी, विवेचक दिलीप कुमार सहित पुलिस परिवार टीम कुकडेश्वर की सराहनीय भूमिका रही।
