BREAKING NEWS
KHABAR : केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, एमपी.. <<     VIDEO नीमच में पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का.. <<     खरगोन में माली समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी, खेलों से दोस्ती- पुलिस कप.. <<     NEWS : गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     मुंबई-आगरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खलघाट संजय.. <<     NEWS : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, आईटीआई.. <<     NEWS : समता भवन में आज से गूंजेंगे धर्मामृत.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियां तेज,.. <<     KHABAR : मेघवाल समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान,.. <<     BULLETIN: #नीमच जिले की आज दिनभर की प्रमुख खबरें,.. <<     आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी दामोदर यादव के.. <<     KHABAR : भगवानपुरा महाविद्यालय में मनाया कारगिल.. <<     KHABAR : रतलाम के डॉ. महेंद्र बोड़ाना को मिला.. <<     शाजापुर में शादी के नाम पर सनसनीखेज.. <<     NEWS : 2100 मोरिंगा औषधीय पौधों का वितरण, ग्रामीण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच टाउन हॉल में मेघवाल समाज का प्रतिभा.. <<     VIDEO NEWS: "खिलाड़ियों का हक नहीं छीनने देंगे" नीमच.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 25, 2024, 5:58 pm
BIG NEWS : मोहन सरकार का एमपी और नीमच जिले की ये महिला, जब हुई हिंसा का शिकार तो थाने पहुंची पीड़िता, सुनाई बंद कमरे की वो दास्तां तो उड़ गए सबके होश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में नव विवाहिता के साथ दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। नीमच जिले के थाना सिंगोली अंतर्गत गांव थड़ोद निवासी दीपक पिता बाबूलाल, बाबूलाल पिता छोगालाल, लीला पति बाबूलाल और कोमल कुमारी द्वारा ललिता और उसके परिवार से रुपए दो लाख की मांग की जा रही है। मांग पूरी ना कर पाने के कारण नव विवाहिता के साथ ससुराल वालों ने जमकर मारपीट की और गाली गलौज कर जेवर और दान दहेज छीनकर घर से भगा दिया। इस बारे में शिकायत लेकर पीड़ित नव विवाहित महिला ललिता राठौर रतनगढ़ निवासी अपने पिता मुरलीधर लक्ष्मी नारायण तेली और माता मंजू के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंची। 

ललिता ने बताया कि मेरी शादी आठ माह पूर्व दीपक के साथ हुई है। रूपए की मांग को लेकर ससुराल वाले मेरे साथ लगातार मारपीट कर रहे हैं। मुझे लात घुसो से मारा गया, बालों से घसीट कर दीवाल पर धक्का दिया गया। मुझे भूखा प्यासा कमरे में बंदी बनाकर रखा गया।मेरे कान पर भी चोट आई है। नव विवाहिता के पिता मुरलीधर ने बताया कि मेरी बेटी को माफी मांग कर समझा बुझाकर ले गए, और फिर मारपीट करने लगे। रतनगढ़ थाने पर शिकायत भी की गई लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ललिता और उसके माता-पिता ने आवेदन देकर नीमच कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्यवाही की मांग की है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE