चित्तौड़गढ़। लूट के प्रकरण में करीब 9 वर्ष से वांछित टॉप -10 में चयनित आरोपी को बस्सी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि वांछित आरोपियों की धडपकड हेतु चलाये जा रहे के विशेष अभियान के क्रम में परबत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के निर्देशन एवं वृताधिकारी ग्रामीण चितौडगढ शिव प्रकाश टेलर के पर्यवेक्षण में दिनांक 24 सितंबर 2024 को थानाधिकारी जयेश पाटीदार द्वारा गठित टीम ने थाना हाजा के प्रकरण में करीब 9 साल से वांछित टॉप टेन में चयनित धारा 299 सीआरपीसी में वांछित आरोपी कमरूदीन पिता रहीम खा निवासी सुबासेडी थाना तावडू जिला नुह हरीयाणा को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय मे पेश कर पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया गया। अनुसंधान जारी है।