मनासा। थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पड़दा में बुधवार को खेत पर जाने वाले रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया के एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में दो सगे भाई गंभीर घायल हो गए वही एक महिला को हल्की चोटे आई। सूचना पर मनासा थाना डायल 100 मौके पर पहुंची और घायलों को मनासा शासकीय अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया। वहीं मनासा थाना पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर नामजद 3 लोगों के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया हैं ।घटना से जुड़ा एक विडियो भी सामने आया है जिसमें एक पक्ष दूसरे पक्ष के ऊपर लाठी डंडों से हमला कर रहे हैं।

फरियादी शेखर पिता अशोक पाटीदार निवासी भाटखेड़ी ने बताया की बुधवार अल सुबह मनासा थाने पर आवेदन दिया जिसमें बताया की हमारा ग्राम पडदा के समीप धामनिया रोड़ पर खेत है।खेत में पास संजय पिता मोहनलाल खाती व पवन पिता मोहनलाल खाती का खेत है।पूर्व में खेत पर जाने वाले रास्ते का विवाद चल रहा था जिसका 3 माह पूर्व न्यायालय तहसील में फैसला हो गया था और शासन के आदेश के बाद खेत का रास्ता खोल दिया गया था लेकिन शासन के आदेश की अहवेलना करते हुए पुनः रास्ता बंद कर कांटे और तार लगा दिए गए।खेत पर जाओ तो गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते है।वही आज बुधवार को दोपहर 3 बजे ट्रैक्टर लेकर खेत पर हकाई करने गया थे तभी खेत पड़ोसी ने हमारा रास्ता रोककर गाली गालोच कर मारपीट पर उतर आए और घर की महिलाओं को आगे कर लाठी डंडे से हमला कर दिया।बीच बचाव के दौरान घटना में शेखर पिता अशोक ,हरीश पिता अशोक और सोहन बाई पति अशोक पाटीदार गंभीर घायल हो गए।सूचना पर मनासा थाना डायल 100 मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया ।वही मामले में मनासा थाना पुलिस ने 3 नामजद लोगो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया हैं ।घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक पक्ष दूसरे पक्ष के ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया ।