BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 26, 2024, 12:49 pm
BIG NEWS : केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब मुखबिर ने दी खुफिया सूचना तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जैसे ही की घेराबंदी और रोका कंटेनर, तलाशी ली तो उड़ गए होश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की चित्तौड़गढ़ और कोटा की टीम ने कार्रवाई करते हुए 823.350 किलो डोडाचूरा जब्त किया है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी किराने के सामान के कार्टूनों की आड़ में इसे लेकर जा रहा था। डोडाचूरा एक बंद कंटेनर में लेकर जाया जा रहा था।

सीबीएन आसूचना प्रकोष्ठ दल के अधीक्षक डीके सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में भारी मात्रा में डोडाचूरा लेकर जाया जा रहा है। इस पर सीबीएन की चित्तौड़गढ़ सेल और कोटा के अधिकारियों की निवारक टीम ने चित्तौड़गढ़-उदयपुर नेशनल हाईवे पर देवरी गांव के पास एक हरियाणा पासिंग कंटेनर के रोका। संदिग्ध लगने पर कंटेनर की तलाशी ली गई। कंटेनर में कवर कार्गाे के रूप में किराने का सामान भरा हुआ था।

43 कट्टों में भरा हुआ था डोडाचूरा-
पूछताछ करने के दौरान ड्राइवर ने बताया कि वह यह माल मंगलवार से दिल्ली की ओर लेकर जा रहा है। दिल्ली की ही एक कंपनी में वह काम करता है। जब सभी कवर कार्गाे को हटाकर देखा गया तो उसके पीछे 43 कट्टे रखे हुए थे। माल सहित कंटेनर को ऑफिस लाया गया। जहां तलाशी के दौरान कट्टों में डोडाचूरा भरा हुआ पाया गया। तौल करने पर उसमें 823.350 किलोग्राम डोडाचूरा भरा हुआ मिला। टीम ने सभी माल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE