BREAKING NEWS
KHABAR : केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, एमपी.. <<     VIDEO नीमच में पुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट का.. <<     खरगोन में माली समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी, खेलों से दोस्ती- पुलिस कप.. <<     NEWS : गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     मुंबई-आगरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खलघाट संजय.. <<     NEWS : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, आईटीआई.. <<     NEWS : समता भवन में आज से गूंजेंगे धर्मामृत.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियां तेज,.. <<     KHABAR : मेघवाल समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान,.. <<     BULLETIN: #नीमच जिले की आज दिनभर की प्रमुख खबरें,.. <<     आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी दामोदर यादव के.. <<     KHABAR : भगवानपुरा महाविद्यालय में मनाया कारगिल.. <<     KHABAR : रतलाम के डॉ. महेंद्र बोड़ाना को मिला.. <<     शाजापुर में शादी के नाम पर सनसनीखेज.. <<     NEWS : 2100 मोरिंगा औषधीय पौधों का वितरण, ग्रामीण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच टाउन हॉल में मेघवाल समाज का प्रतिभा.. <<     VIDEO NEWS: "खिलाड़ियों का हक नहीं छीनने देंगे" नीमच.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2024, 6:38 pm
BIG REPORT : सिंगोली पुलिस को मिली सफलता, मंदिर से केबल चोरी करने वाले 3 बदमाशों को सिंगोली पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा, चोरी से 3 मोटरसाइकिल और केबल जप्त, पढे़ महबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद निलेष्वरी डाबर के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सिंगोली निरीक्षक बी. एल. भाबर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27 सितम्बर 2024 को देहात भ्रमण के दौरान पुलिस थाना सिंगोली अन्तर्गत ग्राम पीपलीखेड़ा स्थित बाबा रामदेव मंदिर से केबल चोरी कर भाग रहे दो बदमाशो और एक अन्य को मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है।


घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 27 सितम्बर 2024 को पुलिस थाना सिंगोली  टीम द्वारा देहात भ्रमण के दौरान मंदिर से चोरी होने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी बी एल भाबर के मार्गदर्शन में केबल चोरी करने वाले बहादुर पिता हजारी बंजारा उम्र 29 साल निवासी गोवर्धनपुरा थाना बिजोलिया जिला भीलवाड़ा राज. और मुकेश पिता मोहनलाल मीणा उम्र 31 साल निवासी चेनपुरिया थाना बिजोलिया जिला भीलवाड़ा राज. को गिरफ्तार किया।


जिनसे एक हीरो पेशन प्रो मोटरसाइकिल जप्त की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने ढाई तीन महीने पहले 2 मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया है। इसी प्रकार राजू पिता राधेश्याम कंजर उम्र 21 साल निवासी दूधतलाई थाना विजयपुर राज. को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। तीनो ही आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाकर रिमांड मांगा है। क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की  घटनाओं के बारे में पूछताछ जारी है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बी एल भाबर एवं टीम की सराहनीय भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE