BREAKING NEWS
BIG NEWS : इनामी बदमाश पर खाकी का शिकंजा, एक साल से.. <<     NEWS : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार.. <<     KHABAR : 150 कावड़ियों ने शुरू की 400 किमी की डाक कावड़.. <<     KHABAR : 15 साल से पक्की सड़क का इंतजार, बारिश में.. <<     ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों की परख,.. <<     KHABAR : एम्स भोपाल को मिला नया एग्जीक्यूटिव.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     KHABAR : 15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन में खास आयोजन,.. <<     BIG REPORT : विकास नगर में 11 लाख की नाली का काम शुरू,.. <<     KHABAR : इंदौर में न्याय का महामंच, सीएम मोहन यादव.. <<     KHABAR : खरगोन में जिला स्तरीय पर्यटन क्विज.. <<     गंधर्वपुरी में लगा जनविश्वास शिविर,.. <<     NEWS : या हुसैन की सदाओं से गूंजा राजस्थान का.. <<     BIG NEWS : नशे के खिलाफ एमपी सरकार का बड़ा ऐलान, 2029 तक.. <<     KHABAR : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण विकास.. <<     KHABAR : गंधर्वपुरी में साकार हुआ जन विश्वास,.. <<     KHABAR : भाजपा के नए कार्यालय में हरियाली का संदेश,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 27, 2024, 7:01 pm
KHABAR : किलेश्वर महादेव स्थित किलेश्वर घाट पर सामाजिक संस्था के स्वयं सेवकों ने किया स्वच्छ जल स्रोत श्रम साधन का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। किलेश्वर महादेव स्थित किलेश्वर घाट पर अनिल जी जैन संघ चालक जिला नीमच और यशवंत जी यादव मंदसौर विभाग संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की मुख्य अतिथि में स्वच्छ जल स्रोत अभियान का पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया, इसके पश्चात स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधि स्वयंसेवक और नगर पालिका परिषद नीमच के स्वच्छता अभियान के स्वयंसेवकों ने श्रम साधना की जिसमें जलाशय के आसपास फेले कचरा पॉलीथिन और जल में तैर रही जलकुंभी को साफ किया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि यशवंत यादव ने उद्बोधन देते हुए कहा कि एक लीटर की प्लास्टिक बोतल में ठूस ठूस कर भरी गई प्लास्टिक पॉलिथीन 100 फीट भूमि को बंजर होने से बचाती है, इसलिए अपने घरों में जो प्लास्टिक पॉलिथीन आती है उसे प्लास्टिक की बोतल में ठूस ठूस कर भरें और हमारी मातृभूमि को बंजर होने से रोके। श्री यादव ने यह भी कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने अपने अवतार काल में यमुना नदी में चलांग लगाकर कालिया नाग को परास्त कर अन्यत्र पहुंचाया कालिया नाग के विश से यमुना नदी दूषित हो रही थी वह जल किसी भी जीव के पीने योग्य नहीं था ,उसे स्वच्छ किया श्री कृष्ण भगवान ने पूरी दुनियाके लोगों को यह संदेश दिया कि जल की स्वच्छता व जल का संरक्षण के बिना जीव व प्रकृति सुरक्षित नहीं हो सकती इस अवसर पर किलेश्वर मंदिर समिति, सुरेश लोक शिक्षण समिति, प्रयान शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण संस्था, पर्यावरण मित्र संस्था, विवेकानंद फाउंडेशन,  श्री सुखमनी सेवा मंडल, सिंधी समाज आनंदो ग्रुप नारी शक्ति, ग्राम भारती नीमच और पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के स्वयंसेवक संजय गोयल, कपिल गोयल, विश्वास यादव ,नारायण सिंह राठौड़, गोरु जैन ,मुरलीधर माहेश्वरी ,राजेंद्र सिंह चौहान, शशि परिहार ,नवीन अग्रवाल, दीपक धाकड़, यशवंत रावत, उमा ,माया केतवास, प्रभीत जैन, प्रभु नाथ योगी, पंडित मनीष ओझा, ओमप्रकाश भाटी, बंटी आर्य रेगर समाज अध्यक्ष, मुरलीधर महेश्वरी, डॉक्टर दिनेश परवानी, मनोज माहेश्वरी ,दिनेश मनावत, राजेश जयसवाल, देव यादव, रंजन स्वामी ,मनीष शर्मा ,प्रोफेसर प्रभु दयाल ज्ञानानी, गौरव चोपड़ा ,नगर पालिका परिषद नीमच अध्यक्ष स्वामी चोपड़ा, चंद्र सिंह धारवे डिप्टी कलेक्टर परियोजना अधिकारी, महेंद्र वशिष्ठ मुख्य नगर पालिका अधिकारी,  दिनेश टांक  ,भारत सिंह भारद्वाज, भेरूलाल अहीर ,ऋषभ अहीर, सुनील सेन, शुभम उपाध्याय, आदी स्वयंसेवक उपस्थित थे।

 श्रम साधना पश्चात मुख्य अतिथि अनिल जी जैन, यशवंत यादव ,स्वामी चोपड़ा ,चंद्र सिंह धारवे ,महेंद्र वशिष्ठ ,डॉ दिनेश परवानी के साथ सभी स्वयंसेवकों ने पंडित मनीष ओझा ने जल सरोवर की पूजा -अर्चन कर जल सरोवर कि आरती उतारी। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के लोगों में पर्यावरण के प्रति जागृति बड़े एवं पर्यावरण के प्रति लोगों का आचरण बने, अंत में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के जिला संयोजक देवेंद्र प्रजापति ने आभार प्रकट किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE