शामगढ़। नागदा रेलवे स्टेशन पर बीकानेर-बिलासपुर ट्रेन क़े जनरल कोच में संदिग्ध बेग दिखाई देने पर जीआरपी ने तलाशी ली। शामगढ़ से नागपुर ज़ा रहे विक्रम विश्नोई उम्र 22 निवासी ग्राम मोटाई जिला फलोदी राजस्थान के कब्जे वाले बैग में 11 किलो 600 ग्राम डोडाचुरा पकड़ा। जीआरपी की पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह पन्नालाल गुर्जर भानपुरा से डोडाचूरा लेकर नागपुर में ट्रक ड्राइवर को बेचता है। जीआरपी ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।