चित्तौड़गढ़। कपासन थाना पुलिस ने बजरी रायल्टी कर्मीयों की स्कार्पियों गाड़ी में जान से मारने की नियत से आग लगाने के प्रकरण में वांछित चार आरोपीयों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पर्वतसिंह व वृताधिकारी कपासन अनिल सारण के सुपरविजन में थाना कपासन के प्रकरण में वांछित अभियुक्तों की तलाश हेतु थानाधिकारी रतन सिंह पुनि. मय जाप्ते की टीम का गठन कर तलाश शुरु की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 अगस्त 2024 को प्रार्थी उदय सिंह ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि मैं रेती की रॉयल्टी में डेट गंगरार ऑफिस मेरे साथी चार कर्मचारीयों के साथ में सभी रॉयल्टी चौक करने के लिये निकल कर सिंहपुर चौराहे से रवाना हुए सुचना मिली की बिना रॉयल्टी के दो डम्पर छापरी, जितिया की तरफ गये। जिस पर रवाना होकर डम्फर का पीछा करने पर एक स्कार्पियो गाडी व अन्य वाहन अल्टो, बेलेनो मे अजय राज सिंह व उसके साथीयों ने हमारी गाडी का पीछा कर जान से मारने की नियत से स्कार्पियो गाडी ने तेज गति से हमारे को जान से मारने की नियत से टक्कर मारी और गाडी के अंन्दर से अजयराजसिंह और अन्य चार पांच लोग उतरे उनके पास हाथो में पत्थर एवं पैट्रोल से भरी पॉलीथीन थैली व लाठी डण्डे थे दोडकर उन्होने हमारी स्कार्पियो गाडी पर लाठी डंडो व पत्थरो से वाहन के कांच फोड दिये और पॉलीथीन थैलीयो में भरा पैट्रोल से हमारी स्कार्पियो वाहन में हमे जान से मारने की नियत से आग लगा दी। जिसपर प्रार्थी एव उसके साथी वाहन से उतर कर भागे तो अभियुक्तों ने लाठी डण्डा लेकर मारपीट कर जान से खत्म करने की नियत से पीछा किया जो हम गांव मे होते हुये खेतो मे भाग कर जान बचाई। स्कॉर्पियो में बैठे लोगो में अजयराजसिंह झाला निवासी मिनाणा, प्रहलाद गुर्जर निवासी सेंती, मोहन गुर्जर, कमल गुर्जर, विक्की गुर्जर, अभिषेक शर्मा, राहुल जायसवाल को जानता हूं बाकी अन्य व्यक्तियो को मैं नही जानता हूं। उक्त रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को 27 सितंबर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी-
- अभिषेक उर्फ विक्की पिता देवकिशन गुर्जर उम्र 25 साल पेशा प्राईवेट नौकरी निवासी देवनारायण मन्दिर के पास सेती चित्तौडगढ
- अभिषेक पिता सम्पत लाल शर्मा उम्र 20 साल पेशा कन्ट्रेक्सन का कार्य निवासी हाई सैकण्डरी स्कुल के पिछे सेंती चित्तौडगढ
- प्रहलाद पिता मोहन लाल गुर्जर उम्र 22 साल पेशा खेती निवासी गुर्जर मोहल्ला वार्ड नं 7 सेंती चित्तौडगढ
- राहुल पिता दीपक जयसवाल जाति जायसवाल उम्र 25 साल पेशा मजदुरी निवासी सरकारी स्कुल के पास गुर्जर मोहल्ला सेंती पुलिस थाना सदर चित्तौड़गढ़
पुलिस टीम में रतन सिंह थानाधिकारी, एएसआई रतन लाल, कानि सुनिल ,किशन लाल , देवी लाल, लेहरू लाल , राजेश शामिल रहे।