BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 2, 2024, 10:14 am
BIG NEWS : एमपी की राजधानी में जब हुई ये शर्मानक करदेने वाली घटना, कलेक्टर ने स्कूल के नाम दिए ये निर्देश, जाने क्या है पूरा मामला पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्कूल में 3 साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने स्कूल शिक्षण संचालनालय को स्कूल की मान्यता रद्द करने की सिफारिश की है। डीपीई को भेजे गए प्रस्ताव में कहा गया है कि स्कूल की मान्यता निरस्त किया जाए, और आने वाले समय में स्कूल को फिर से मानता नहीं दी जाए। मौजूदा सत्र में बच्चों के भविष्य को देखते हुए मान्यता रद्द नहीं की जाए। लेकिन सरकारी प्राचार्य के निगरानी में स्कूल का मौजूद सत्र में संचालन हो। 


 मामले को लेकर एक सप्ताह पहले एसडीएम ने कलेक्टर को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी थी। एसडीएम अर्चना शर्मा ने कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपा था। रिपोर्ट में कहा गया था कि इस मामले में ऐसी कार्रवाई हो कि नजीर बने। एसडीएम की रिपोर्ट में स्कूल की भी लापरवाही सामने आई थी। रिपोर्ट में कहा गया कि स्कूल प्रबंधन ने मामले को छुपाया। रिपोर्ट में एक कमेटी बनाने की सिफारिश की गई है।  कमेटी बीच-बीच में अलग-अलग स्कूलों के औचक निरीक्षण करें। 

स्कूल के टीचर ने ही बच्ची का किया था रेप  गौरतलब है कि भोपाल के एक प्राइवेट स्कूल में कासिम रेहान नाम के टीचर ने 3 साल की मासूम छात्रा से रेप किया था। कासिम इस स्कूल के आईटी डिपार्टमेंट में पढ़ाता था। घटना सोमवार (16 सितंबर 2024) की है। पुलिस ने केस दर्ज कर के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उसे तीन दिन की रिमांड पर लिया था। आरोपी स्कूल प्रशासन पर घटना को दबाकर आरोपित को बचाने की कोशिश का आरोप लगा है।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE