BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 3, 2024, 2:21 pm
BIG BREAKING : लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्यवाई, शिकायत के बाद उज्जैन जीएसटी कार्यालय में पदस्थ अधिकारी को रंगेहाथ रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। गुरुवार को वाणिज्य कर विभाग उज्जैन में पदस्थ दो महिला अधिकारी को 3500 रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने गिरफ्तार कर लिया, दोनों महिला अधिकारी ने जीएसटी नम्बर देने के नाम पर ठेकेदार से रिश्वत मांगी थी। दोनों को लोकायुक्त ने ट्रेप कर उनके कार्यालय में रंगे हाथों पकड़ लिया।
भरतपुरी क्षेत्र में स्थित जीएसटी कार्यालय में उस समय अफरा तफरी मच गई जब वहीं पर पदस्थ दो महिलाकर्मी लोकायुक्त ट्रेप में फंस गई। लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक ने बताया कि यहीं पर पदस्थ किरण जोशी सहायक ग्रेड 3 और इंस्पेक्टर विजया भीलाला द्वारा आवेदक दीप सिंह बुनकर से जीएसटी नंबर देने के नाम पर 6000 रुपए की मांग की गयी थी। लेकिन बुनकर ने इस बात की सुचना लोकायुक्त की दे दी, जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने ट्रेप प्लान कर दोनों महिला अधिकारियों को रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया।
महावीर बाग कालोनी निवासी दीप सिंह बुनकर की श्री राधा कांट्रेक्टर नामक फर्म है, बुनकर ने बताया कि उज्जैन बदनावर रोड पर जीआर कम्पनी से सीमेंट गिट्टी का काम ले रखा है, कार्य पूरा होने पर जब कम्पनी ने जीएसटी नम्बर लाने को कहा तो मैंने 23 अगस्त को जीएसटी नम्बर के लिए आवेदन किया था। जिसके बाद से ही दोनों महिला अधिकारी नम्बर देने के एवज में 6000 रुपए रिश्वत की डिमांड कर रही थी। दोनों महिला अधिकारी 3500 रुपए पर जीएसटी नम्बर देने के लिए राजी हो गई। जिसके बाद मैंने लोकायुक्त में इसकी शिकायत कर दी।
नवरात्री के पहले ही दिन कार्रवाई में दो महिला अधिकारियों को पकड़ने के लिए देवी शक्ति के रूप में पहुंची लोकायुक्त की महिला अधिकारी जिसमें सुनीता चौधरी, रेखा राजपूत, अंजलि पुरानिया सहित दो आरक्षक महिला कर्मी भी पुलिस लाइन से कार्रवाई में शामिल रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE