मंदसौर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थ की धरपकड एवं अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान के दौरान कार्यवाही हेतु अभिषेक आनंद पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देश दिये थे। गौतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मन्दसौर एवं नरेन्द्र सोलंकी अनुविभागीय अधिकारी प्रभारी पुलिस अनुभाग मल्हारगढ़ के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी मल्हारगढ निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पवार के कुशल नेतृत्व में दो तस्करो को अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स व डोडाचुरा के साथ पकडने में सफलता मिली हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 05 अक्टूबर 2024 को विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए मंदसौर नीमच हाईवे रोड, कृषि मण्डी के सामने मल्हारगढ से बिना नम्बर की बजाज पल्सर मोटर सायकल से आरोपी राजेश पिता शांतीलाल माली उम्र 29 साल निवासी लदुना थाना सीतामउ व आरोपी अंकित पिता मोतीलाल माली उम्र 19 साल निवासी लदुना थाना सीतामउ को गिरफ्तार किया जाकर आरोपीयो के कब्जे से कुल 500 ग्राम एमडी ड्र्ग्स व 05 किलोग्राम पीसा हुआ डोडाचुरा जब्त किया जाकर उक्त एमडी ड्रग्स व डोडाचुरा के बारे में पुछते रोहित परमार निवासी पालाखेडी थाना सीतामउ से लाना बताया। थाना वापसी पर आरोपियो के विरूद्ध थाना मल्हारगढ पर अपराध क्रमांक 236/2024 धारा 8/15,22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपीगण से अपराध के संबंध मे विस्तृत पुछताछ की जाकर अग्रिम कार्य़वाही की जा रही है।