BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2024, 12:32 pm
BIG NEWS : केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, जब नीमच के अधिकारियों ने मंदसौर के इस गांव में दी दस्तक तो उड़े तस्करों के होश, बाड़े की तलाशी में हुआ अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप का खुलासा, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। मादक द्रव्य विरोधी अभियान के क्रम में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) नीमच के अधिकारियों ने 05.10.2024 को ग्राम गंगाखेड़ी, तहसील सीतामऊ, जिला मंदसौर (म.प्र.) में एक संदिग्ध घर/बाड़े की तलाशी ली और 210 बैगों में कुल 4266.440 किलोग्राम पोस्ता भूसा जब्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के बाद ग्राम गंगाखेड़ी, तहसील सीतामऊ, जिला-मंदसौर निवासी एक व्यक्ति अपने घर/बाड़े में पोस्त का भूसा छिपाकर रख रहा है तथा उसे मादक पदार्थ तस्कर को देने जा रहा है। सीबीएन नीमच के अधिकारियों की एक टीम गठित कर उक्त गांव में संदिग्ध बाड़े/घर की तलाशी ली गई, जिसके फलस्वरूप घर एवं महिन्द्रा बोलेरों में छिपाकर रखे गए 210 बोरों में 4266.440 किलोग्राम पोस्त का भूसा बरामद किया गया। मौके पर जब्ती की कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करने के पश्चात बीएनएसएस एवं एनडीपीएस अधिनियम 1985 के समस्त प्रावधानों का पालन करते हुए पोस्त का भूसा, एक महिन्द्रा बोलेरो एवं एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को जब्त किया गया। आगे की जांच जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE