BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2024, 3:21 pm
BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में दिनदहाड़े चोरी की घटना, चोर ने पहले किए मंदिर में दर्शन, फिर दिया इस वारदात को अंजाम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के मनासा में रामपुरा नाके पर स्थित नाहरसिंह माता मंदिर के पास बदमाश साइकिल चुरा ले गया। आरोपी ने मंदिर में पहले माता के दर्शन किए। इसके बाद बाहर खड़ी साइकिल चुरा ले गया। घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे की है। सोमवार को घटना का सीसीटीवी सामने आया है। वीडियो में आरोपी साइकिल लेकर जाता दिख रहा है।

रामपुरा नाके पर मंदिर के पास रहने वाले मोहनदास पिता नंदराम दास बैरागी ने मनासा थाने पर रिपार्ट कराई। मोहनदास ने पुलिस को बताया कि सुबह साढ़े 11 बजे उनकी साइकिल घर के बाहर खड़ी थी। अज्ञात व्यक्ति मंदिर में दर्शन करने के बहाने आया। उसने दर्शन भी किए। इसके बाद साइकिल चुरा ले गया। आसपास काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। वहीं, मंदिर के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज देखे, तो उसमें साइकिल चोरी करते हुए दिखा है।

वहीं, शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE