नीमच। जिले के जीरन में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक 18 वर्षीय छात्र की कुएं में डूबने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही जीरन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र के शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मृतक आशपाक हुसैन पिता मुजफ्फर हुसैन मंसूरी उम्र 18 वर्ष निवासी गंगाजी खलिहान जीरन का रहने वाला था।
बताया जा रहा है कि सुबह वह शहर के लिए निकाला था। लेकिन जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान जीरन से बरखेड़ा गुर्जर जाने वाले रास्ते पर स्थित कुएं के बाहर उसकी चप्पल दिखाई दी। शंका के आधार पर कुएं में खोजबीन की गई और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया।
जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं। मृतक कक्षा 12वीं का छात्र है। दो बहनों में एक भाई था। पुलिस मौत के मर्ग की जांच में जुटी हुई है।