BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 7, 2024, 6:34 pm
BIG NEWS : पचास हजार रूपये का ईनामी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, मंगलवाड़ थाना पुलिस ने सांचौर जिले के वांछित बदमाश को दबोचा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सांचौर जिला पुलिस द्वारा 23 मई को 6 किलो 870 ग्राम अवैध कोडिन ड्रग्स जब्ती के मामले में फरार वांछित अपराधी इग्स तस्कर सुरेश कुमार विश्नोई को पुलिस थाना मंगलवाड द्वारा मंगलवाड़ से गिरफ्तार किया गया है। अपराधी की गिरफ्तारी पाली रेंज आईजीपी द्वारा पचास हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की हुई हैं।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले के विभिन्न मामलों में वांछित अपराधियों की धरपकड व गिरफ्तारी के निर्देश सभी थानाधिकारियों को दिए गए। इसी क्रम में एएसपी चित्तौड़गढ़ परबतसिंह के निर्देशन व वृत्ताधिकारी बडीसादडी डॉ० कृष्णा सामरिया के सुपरविजन में थानाधिकारी मंगलवाड़ रामसिंह उ.नि. के सुपरविजन मे थाने के हैडकानि भैरूलाल, कानि. राकेश, गजेन्द्र व दिलीपसिंह द्वारा नाकाबंदी कर वाहनों की चौकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पार्श्वनाथ बस को चेकिंग के दौरान एक संधिग्द्व व्यक्ति मिला, जिसको अपना नाम पता पुछा तो कोई संतोषप्रद जवाब नहीं देकर पहले तो बाडमेर का रहने वाला बताया और पुलिस जाब्ता को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। जिसको बड़ी मुश्किल से पकडा एंव तस्सली पुर्वक नाम पता पुछने पर अपना नाम सांचौर जिले के काठोल थाना सांचौर निवासी 25 वर्षीय सुरेश पुत्र हरिराम विश्नोई बताया। जिसके द्वारा मौके पर आमशांति भंग करने पर उतारू होने से धारा 170 बीएनएसएस में गिरफतार किया जाकर उक्त सुरेश विश्नोई के बारे में थानाधिकारी थाना सांचौर जिला सांचौर से संपर्क कर मालुमात कि गई तो सुरेश विश्नोई के विरूद्ध थाना सांचौर पर 04 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के दर्ज हो 02 प्रकरणो मे वांछित चल रहा है।

आरोपी सुरेश पुत्र हरिराम विश्नोई की तलाश व गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरिक्षक रेंज पाली द्वारा 50 हजार रूपये का ईनाम की घोषणा कर रखी है। आरोपी सुरेश के मकान से 23 मई को थानाधिकारी हुकमाराम द्वारा मुखबीर की सुचना से घर पर दबिश दी गयी जहां से 6 किलो 870 ग्राम कोडिन नामक ड्रग्स बरामद हुआ था। तभी से सुरेश मौके से फरार हो गया। उक्त अपराधी के लिए सांचोर व करडा पुलिस काफी समय से प्रयासरत थी जो काफी बदमाश प्रवृत्ति का होकर उक्त प्रकरण की घटना के बाद से अपने ठिकाने पते बदलता रहा था।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE