BREAKING NEWS
NEWS : सहकार नवक्रांति कार्यक्रम 8 अगस्त को मुंबई.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान- 9 से 17 अगस्त तक जिलेभर.. <<     अमृत मिशन 2.0 के तहत पार्क और लिक्विड वेस्ट.. <<     NEWS : नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों की.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या और कांवड़ यात्राओं को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे संजय शर्मा (शास्त्री), परिवार.. <<     KHABAR : हाईकोर्ट में झूठा शपथ पत्र अवंतिका गैस.. <<     NEWS : छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को होगा सावन में.. <<     BIG NEWS : नीमच के पीजी कॉलेज में रिजल्ट को लेकर.. <<     KHABAR : अमृत मिशन 2.0 के निर्माण कार्यों का परिषद ने.. <<     खरगोन में हादसों को रोकने के लिए नगर पालिका.. <<     KHABAR : सम्राट विक्रमादित्य यूनिवर्सिटी उज्जैन.. <<     KHABAR : एमपी में मिलावट के खिलाफ बड़ा एक्शन, ₹1.50.. <<     BIG NEWS : मंदसौर के जवाहरलाल नेहरू लॉ कॉलेज में.. <<     राजगढ़ पुलिस की कार्रवाई तेज, संपत्ति संबंधी.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 4, 2024, 10:21 am
KHABAR : पड़वा पर किसानों को किया निर्णायक समिति ने सम्मानित, गोबर से आकृति बनाकर की गोवर्धन पूजा, गोमाता को सजाकर उतारी आरती, पढे़ खबर 

Share On:-

शाजापुर। गोवर्धन पूजन किया गया। गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर महिलाओं ने पूजन किया। ग्रामीण क्षेत्र में इस परंपरा का आज भी सामूहिक पूजन कर निर्वहन किया जा रहा है, लेकिन शहरों में यह परंपरा धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही है। शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पूजन धूमधाम से की गई। इस दौरान लोगों द्वारा गोमाताओं का पूजन कर उन्हें विभिन्न पकवान खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया।


दीपावली के दूसरे दिन पड़वा पर लोगों ने गाय बैलों की पूजा-अर्चना कर गोबर से गोबरधन पर्वत बनाकर बैलों से मचवाया। समूचे ग्रामीण तालाब के पास स्थित हाट बाजार में एकत्रित हुए। यहां पशु सजावट एंव वाहन सजावट पर किसानों को निर्णायक समिति के अध्यक्ष हरिप्रसाद उज्जालिया द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अशोक उज्जालिया ने किया व आभार समस्त ग्रामवासियों ने माना। इस अवसर पर समस्त ग्रामीणजन व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। 
इन्हें मिला पुरस्कार 
बैल जोडी़ रख-रखाव -
प्रहलाद मीणा 
रामचरण धनगर, 
गाय रख-रखाव  
विनोद घट्टी वाले 
भोला गामी 
गाय सजावट -
भगवान अमृतिया 

डोलनाथ मंदिर पर चढ़ाया निशान, हुई महाआरती 
बेहरावल(नईदुनिया न्यूज)। सुभाष चौक स्थित डोलनाथ मंदिर पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा डोलनाथ(गुरु महाराज) का महंत महेश नाथ द्वारा आकर्षक श्रृंगार किया गया व पूजा-अर्चना की गई, यहां पर सुभाष लेवे द्वारा निशान चढा़या गया। ग्रामीण पंडित शिवनारायण शर्मा व संदीप शर्मा द्वारा साल के वर्ष का पंचाग सुनाया गया। भगवान गुरु महाराज की पूजा-अर्चना के बाद पंडित सोनु शर्मा द्वारा महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें बडी़ संख्या में श्रद्धालु व ग्रामीण ने प्रसादी ली, और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इसी तरह ढोल-ढमाको के साथ विशाल जुलूस निकालकर ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह मंदिरों में प्रसाद चढा़या गया। व गांव की सुख-समृद्धि की कामना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE