चित्तौड़गढ़। हरिवंश कीर समाज समिति, श्री महाराणा कुम्भा सेवा संस्थान, समस्त ब्राह्मण विकास सेवा संस्थान, देव सेवा संस्थान आदि चार समाजों की सामूहिक बैठक नोबल स्कूल के पास स्थित देवनारायण मंदिर पर रविवार 03 नवम्बर को प्रातः 11 बजे सम्पन्न हुई।
सामूहिक बैठक में आराजी नं. 293 में बनने वाली व्यायामशाला, संस्थाओं को भूमि आवंटन, बाउण्ड्री वाल निर्माण सहित सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। इससे पूर्व चार समाज की सामूहिक बैठक 10 वर्ष पहले पंजीयन करवाने के समय हुई थी।
बैठक में प्रदीप सिंह नाहरगढ़, छोटूसिंह शेखावत, राजेंद्र सिंह नारेला, मनोहर शर्मा, राजेन्द्र पालीवाल, रामेश्वरलाल कीर, रतनलाल, अम्बालाल, देवकिशन, नारायण गुर्जर, रामलाल गुर्जर, देवीलाल, देवेन्द्रपालसिंह, भगवतसिंह, मुकुन्दसिंह, नारायणसिंह, हरकेश सिंह, रघुवीरसिंह, हरिराजसिंह, ईश्वरसिंह, अभिषेक ओझा, दीपक कीर, मनीष सिंह, कन्हैयालाल, काना, राहूल कीर, आशुतोष शर्मा, सोनूसिंह, किशन कीर, कमल शर्मा, रतनलाल सहित कईं समाजजन उपस्थित थे।