BREAKING NEWS
NEWS : न्यायाधीश ने किया लग्जरी/स्लीपर बसों का.. <<     NEWS : सहकार नवक्रांति कार्यक्रम 8 अगस्त को मुंबई.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान- 9 से 17 अगस्त तक जिलेभर.. <<     अमृत मिशन 2.0 के तहत पार्क और लिक्विड वेस्ट.. <<     NEWS : नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों की.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या और कांवड़ यात्राओं को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे संजय शर्मा (शास्त्री), परिवार.. <<     KHABAR : हाईकोर्ट में झूठा शपथ पत्र अवंतिका गैस.. <<     NEWS : छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को होगा सावन में.. <<     BIG NEWS : नीमच के पीजी कॉलेज में रिजल्ट को लेकर.. <<     KHABAR : अमृत मिशन 2.0 के निर्माण कार्यों का परिषद ने.. <<     खरगोन में हादसों को रोकने के लिए नगर पालिका.. <<     KHABAR : सम्राट विक्रमादित्य यूनिवर्सिटी उज्जैन.. <<     KHABAR : एमपी में मिलावट के खिलाफ बड़ा एक्शन, ₹1.50.. <<     BIG NEWS : मंदसौर के जवाहरलाल नेहरू लॉ कॉलेज में.. <<     राजगढ़ पुलिस की कार्रवाई तेज, संपत्ति संबंधी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 4, 2024, 11:30 am
NEWS : दीपावली पर गरीबों की मददगार बनी पुलिस, आमजन व झुग्गी झोपड़ी में निवासरत लोगों को दिए उपहार..., खुशी से खिल उठे चेहरे, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। इस दीवाली जनता के बीच पुलिस का एक मानवीय व दयालु चेहरा नजर आया। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने दिवाली की खुशियां जरूरतमंद परिवार व उनके बच्चों के साथ मनाईं। बच्चों को मिठाई वितरित कर उनकी दीपावली की खुशियां दोगुनी कर दीं। पुलिसकर्मियों के साथ दिवाली मनाकर आमजन व बच्चों के चेहरे खुशी से खिल गए।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि डीएसपी निम्बाहेडा बद्रीप्रसाद राव व एसएचओ निम्बाहेड़ा रामसुमेर पु.नि. के निर्देशानुसार कोतवाली निम्बाहेडा थाने के एएसआई सूरज कुमार, कानिस्टेबल विरेन्द्र, जगदीश विश्नोई, शिशपाल व ज्ञानप्रकाश ने निम्बाहेडा में फुटपाथ, रेलवे स्टेशन, रेन बेसरा, एवं झुग्गी झोपड़ी, तथा कच्ची बस्ती में निवासरत आमजन तक पहुंच उनको मिठाई वितरित कर उनके साथ दिपावली की खुशीयां मनाई व उनको दिवाली की शुभकामनाऐ देकर उनका मनोबल बढ़ाया। पुलिसकर्मियों ने गरीब परिवारों व बच्चों के बीच जाकर खुशी के इस पावन पर्व पर मिठाइयां बांटी, जिन्हें पाकर लोगों व बच्चों के चेहरे खिल उठे। निम्बाहेडा पुलिस ने आमजन के साथ दिवाली की खुशीयां मनाकर आमजन मे विश्वास उत्पन्न कर खुशनुमा माहोल मे दिवाली मनाई, जिससे पुलिस का मानवीय और दयालु चेहरा सामने आया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE