इंदौर। 175 साल प्राचीन रामेश्वर मन्दिर महादेव घाट पारसी मोहल्ला में नवनिर्मित विशाल मंदिर प्रांगण में पार्वतीजी, गणेशजी और कार्तिकजी की मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू हुआ। शोभा यात्रा निकाली गई। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम अभिजीत मुहूर्त में होगा।
इस अवसर पर अनिल एरन,विष्णु बिन्दल, बी के गोयल , मुकेश कचोलिया संदीप गोयल, रमेश अग्रवाल ,किशोर असावा,अखिलेश गोयल, मनोज खण्डेलवाल, रोहन कचोलिया, सरोज आसावा , अनुराधा अग्रवाल आदि उपस्थित थे। प्राणप्रतिष्ठा समारोह पंडित हरिशंकर व्यास के आचार्यत्व में होगा।