नीमच। सरकारी स्कूलों के तीसरी व छठवीं कक्षा के विद्यार्थियों का दूसरा माक टेस्ट लिया गया ताकि उनकी सीखने की क्षमता का आकलन किया जा सके। वर्ष भर में ऐसे तीन माक टेस्ट का निर्देश व सामग्री राज्य शिक्षा केन्द्र ने दी है जिसमे पहला ऑक्टोबर के प्रथम सप्ताह में,दूसरा 23 से 26 अक्टोबर व तीसरा व अंतिम नवंबर के अंतिम सप्ताह में लिए जाएंगे। टेस्ट के परिणामों के विश्लेषण के आधार पर उन विषयों व सीखले के प्रतिफलों की पहचान की जाएगी, जिनके प्रश्नों के उत्तर विद्यार्थी नहीं दे पाये हैं। उस आधार पर उन विषयों के शिक्षक द्वारा विद्यार्थियों को सतत अभ्यास कराया जाएगा।अधिकारियों का कहना है कि यह राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) में बेहतर प्रदर्शन के लिए जरूरी है। 2021 में आई इसकी रिपोर्ट में मध्य प्रदेश को देश भर में पांचवा स्थान मिला था व जिला बॉटम में आया था। इस तिमाही टेस्ट से वार्षिक परीक्षा का परिणाम भी सुधरने की उम्मीद की जा रही है। राज्य शिक्षा केंद्र ने सभी जिलो को निर्देश जारी कर दिए हैं।
स्कूलों से कहा गया है कि शिक्षक, विद्यार्थियों के प्रदर्शन की समीक्षा इस माक टेस्ट के जरिए करेंगे। इसकी मदद से वार्षिक परीक्षा या एनएएस से पहले विद्यार्थियों की एक-एक कमी को दूर करने का प्रयास किया जाए। इसके प्रश्न पत्र राज्य शिक्षा केंद्र से उपलब्ध करवाए जा रहे है। इसका उत्तर ओएमआर शीट पर दिया जा रहा है,परीक्षण उपरांत परिणाम आनलाइन पोर्टल पर अपलोड किये जाते है व समीक्षा की जाती है,इस बार के परिणाम की एंट्री हेतु पोर्टल 29 अक्टूबर से खुला है परंतु दीपावली अवकाश आ जाने से अब एंट्री पूर्ण की जा रही है टेस्ट में जिले के कक्षा तीन के लगभग 6400 एवं कक्षा 6 के 7100 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
दोनों कक्षाओं के माक टेस्ट में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। तीसरी कक्षा के टेस्ट में तीन विषयो के कुल 45 प्रश्न होंगे। इसे डेढ़ घंटे में हल करना होगा। छठवीं कक्षा में चार विषयो के 60 प्रश्न होंगे। इसके लिए दो घंटे का समय निर्धारित होगा।
टेस्ट के पूर्व सतत तैयारी स्विफ्ट चौट ऐप जो की ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है एवं ओलंपियाड के प्रश्न बैंक जो कि प्रत्येक विद्यालय को उपलब्ध करवाया गया है के माध्यम से करवाई जा रही है एवं परीक्षण के उपरांत परिणाम की समीक्षा कर कमजोर प्रतिफलों पर रणनीति बनाकर निर्देश दिए जा रहे हैं इस बार हमारा लक्ष्य एनएएस में राज्य में उच्च रेंक प्राप्त करने का है।