नीमच। शहर के बावड़ी वाले बालाजी स्थित नीमच नरेश बाबा श्याम के दरबार में पांच दिवसीय श्री श्याम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 9 नवंबर से 13 नवंबर तक होगा। मंदिर के पुजारी पंडित मोहनीश शर्मा ने बताया कि 9 नवंबर को मंशापूर्ण हनुमान मंदिर डुंगलावदा से नरेश के दरबार तक खाटू श्याम की तर्ज पर विशाल निशान यात्रा निकाली जाएगी। 10 नवंबर को श्याम संकीर्तन, 11 नवंबर को भव्य आतिशबाजी, 12 नवंबर को शाही श्रृंगार दर्शन और 13 नवंबर को पावन ज्योत दर्शन होगा। यह सभी कार्यक्रम श्री श्याम चौक मंदिर परिसर में आयोजित किया जा रहे हैं। श्री श्याम जन्मोत्सव के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नीमच और दूरदराज़ से शामिल होने की संभावना है।श्री श्याम बाबा के दरबार में प्रतिदिन सैकड़ो श्रद्धालु दर्शन करते है। सभी की मनोकामनाएं पूरी होती है। श्री श्याम जन्मोत्सव के आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है।