चित्तौड़गढ़। कनाड़ा के ब्रेम्पटन में हिन्दू मंदिर पर खालिस्तानी समर्थकों द्वारा किये गये हमले की निन्दा करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष किशन पिछोलिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पत्र लिख कर तत्काल समुचित व कारगर कदम उठाये जाने की मांग की।
विहिप ने अपने लिखे पत्र में बताया कि कनाड़ा के ब्रेम्पटन में रविवार 03 नवम्बर 2024 को हिन्दू मंदिर में आए लोगों पर खालिस्तानी समर्थकों द्वारा हमले से पूरा भारतीय समुदाय चिन्तित व आक्रोशित है। इस घटना ने सम्पूर्ण भारतवासियों को चिन्तित व व्याकुल कर दिया है। समूचे विपक्ष और विश्व समुदाय का ध्यान इस ओर आकृष्ट करके कनाड़ा सरकार को घटनाओं पर तत्काल लगाम लगाने के लिए आगाह करने अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहने को कहा।
पत्र में बताया कि कनाड़ा सरकार काफी समय से भारत विरोधी ताकतों को प्रशय देकर उकसा रही है और भारत विरोधी गतिविधियों में सहयोग प्रदान कर रही है। कनाड़ा के हिन्दू मंदिर में तोड़फोड़ और मारपीट की घटनाएं इन्हीं चीजों की इशारा कर रही है। हम भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिन्तित है। कनाड़ा में पूर्व में भी हिन्दू मंदिरों पर हमले हो चुके हैं। मंदिर के भक्तों पर खालीस्तानी समर्थकों का हमला दिखाता है कि कनाड़ा में उग्रवाद कितना गहरा गया है।