चित्तौड़गढ़। ब्रह्माकुमारी प्रताप नगर सेवा केंद्र पर भाई दूज का पर्व मनाया गया। जिसमें राजयोगिनी आशा दीदी जी ने कहा कि यह पर्व भाई बहन के प्यार का प्रतीक है, पवित्रता का प्रतीक है इस दिन बहने भाइयों को तिलक लगाते हैं मुख मीठा कराते हैं । उन्होंने बताया कि हम सभी आत्माएं परमपिता परमात्मा अल्लाह ईश्वर के सभी बच्चे हैं , और हम सब आत्मिक नाइट में भाई-भाई है। जब हम इस पवित्र नाते को अपनाते हैं और इस संबंध को स्नेह पूर्ण भाई-भाई की स्मृति से निभाते हैं तो हमारे संबंधों में अवश्य ही मधुरता नम्रता आने लगती है। इसीलिए यह भैया दूज का पर्व मनाया जाता है । क्लास में आशा दीदी ने सभी भाइयों को तिलक साफा और ऊपरना पहना कर सम्मान किया, सभी भाइयों की नजर उतारी गई। कीसभी परमात्मा छत्रछाया में सुरक्षित रहे खुश रहे भाइयों ने भी इसके पश्चात सभी को प्रसाद दिया।