गुना। खाटू नरेश बाबा श्याम की भक्ति में रंगा हुआ है शहर। सड़कों से लेकर घरों तक सजावट है। हर कोई पलक पावड़े बिछाकर श्याम की झलक पाने लातूर है। श्याम प्रेमियों द्वारा बाबा खाटू श्याम का जन्मीलाव जन्मोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। बाबा श्याम की शाही पालकी महोत्सव का आयोजन किया गया है। भव्य श्रृंगार और इत्र वर्षों के साथ बाबा श्याम की शाही पालकी की शुरुआत हनुमान चौराहे से ही गई है। शाही पालकी महोत्सव में शामिल होने दूसरे शहरों से भी बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी शहर में जुटे हैं। पारंपरिक पोषाक पगड़ी में झूमते-नाचते बाचा की भक्ति में रंगे श्याम प्रेमी उत्साह के साथ शाही पालकी महोत्सव में शामिल हैं। शाही पालकी मार्ग स्वागत द्वारी और रंगोली से सजा है। चाबा के दीदार और पूजा-अर्चना और आरती के लिए अनेकों जगहों पर मंच बनाए गए हैं। श्याम परिवार के संयोजक राजेश अग्रवाल ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी खाटूनरेश श्री श्याम का जन्मोत्सव समारोह के तत्वावधान में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खाटूनरेश स्वयं शाही पालकी में विराजमान होकर अपने भक्तों के घर द्वार पधार रहे हैं। सभी श्याम भक्त बड़े ही हर्षाेल्लाह नाच गाकर श्याम बाबा का जन्म उत्सव मना रहे हैं।