बागली। मुख्यालय के समीप स्थित प्राचीन जटाशंकर महादेव स्थल पर रविवार आवला नवमी के अवसर पर, क्षेत्र वासियों के सहयोग से भव्य आयोजन किया गया। जटाशंकर के भ्रमलीन संत फलहारी बाबा के पद चिन्हों पर चलते हुए संत बद्रीदास महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया।
इस दौरान भगवान जटाशंकर महादेव का जलाभिषेक कर पुजन किया गया। श्री राम दरबार में छप्पन भोग लगाया गया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। साथ ही भव्य भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों के संख्या में क्षेत्र के ग्रामीणों ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण कि, यह आयोजन कई वर्षों से आयोजित होता आ रहा है। पंडित चन्द्रशेखर जोशी ने बताया कि विगत 58 वर्षों से यह आयोजन होता आ रहा है।