चित्तौड़गढ़। भारत विकास परिषद की 80 वीं साइकिल रैली को कलेक्ट्री चौराहे पर प्रांतीय महिला प्रमुख शशि सनाढ्य ने हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ की। साईकिल रैली सुभाष चौक, गोल प्याऊ चौराहा, सदर बाजार, ढूंचा बाजार होते हुए दिल्ली गेट होकर बूंदी रोड स्थित खामका बालाजी दर्शन करके अप्सरा टॉकीज के यहां संपन्न हुई। उक्त साइकिल रैली में कमल जैन, सीताराम मालीवाल, राकेश मंत्री, शांति लाल भराड़िया, चंद्र प्रकाश खटोड़ एवं महेंद्र जैन आदि उपस्थित रहे।